Breaking News

  • गहनों से भरा बैग हुआ गायब, सदवां पुलिस ने ढूंढ कर चंबा की महिला को सौंपा
  • हिमाचल में होमगार्ड के 700 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट- जानें
  • हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट, तेज हवाएं बरपा सकती हैं कहर
  • नूरपुर गौ सेवा दल बेसहारा और घायल गायों के लिए मसीहा-36 युवाओं की टीम
  • धर्मशाला : बद्दी की कंपनी में नौकरी, आईटीआई दाड़ी में कैंपस इंटरव्यू
  • नादौन में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • स्वारघाट मॉक ड्रिल : उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे तीव्र झटके, NDRF टीमें सक्रिय
  • बद्दी की कंपनी अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के भरे जाएंगे 100 पद, भोरंज में इंटरव्यू
  • राजगढ़ बैसाखी पर्व मेले में बलवीर भगनाल ने सुनाई पहाड़ी कविता, गूंज उठा पंडाल
  • कांगड़ा : बेफिक्र होकर खरीदें गहने, वर्मा ज्वैलर्स देंगे बदलने-ठीक करने की सुविधा

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया

ewn24news choice of himachal 13 Jan,2023 9:37 pm

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दी जानकारी

    शिमला। हिमाचल में कर्मचारियों और पेंशनरों का करीब 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार उनकी सरकार पर करीब 11 हजार करोड़ की अदायगी कर्मचारियों और पेंशनरों की छोड़कर गए हैं।
    हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

    इसमें नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों का करीब 4430 करोड़, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का  करीब 5226 करोड़ रुपए अदायगी बची है। इसके अलावा छठे पे कमीशन का एक हजार करोड़ डीए भी बकाया है।

    उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसी व्यवस्था थी। सरकारी कर्मचारियों का एरियर ही नहीं दिया गया है। पूर्व की भाजपा ने कैसे सरकार चलाई और कैसा मंत्रिमंडल था।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार  75 हजार का कर्ज छोड़ गई। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर छोड़ गई हैं। अगर संस्थानों का खर्चा जोड़ा जाए तो 5 हजार करोड़ था। ऐसे में पूर्व भाजपा सरकार मौजूदा सरकार पर 91 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। आने वाले समय में कड़े फैसले लेंगे। फैसले समाज और प्रदेश हित में होंगे। कर्मचारियों को लोहड़ी के तोहफे के रूप में पुरानी पेंशन दी है।
    हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather