Breaking News

  • बिलासपुर : खुलेआम पिस्तौल लेकर बंबर ठाकुर के घर में घुसे हमलावर, सामने आया वीडियो
  • बिलासपुर में बड़ी वारदात : कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, PSO भी जख्मी
  • कांगड़ा में होली के दिन हादसा : बनेर खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक ने गंवाई जान
  • नूरपुर में खूब बरसे रंग : इशांत भारद्वाज के गीतों पर थिरके लोग-जमकर खेली होली
  • स्वारघाट : एक महिला ने रॉड से हमले तो दूसरी ने पत्थर फेंकने का जड़ा आरोप-क्रॉस केस
  • स्वारघाट : जंगल में खैर के अवैध कटान का मामला, दो पेड़ काटे-तीन गिरफ्तार
  • झंडूता में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक
  • हिमाचल मौसम अपडेट : बढ़ने लगा पारा, ये तीन दिन येलो अलर्ट जारी-पढ़ें
  • अग्निवीर भर्ती : पालमपुर एसडीएम ऑफिस में कैंप स्थापित, करें संपर्क
  • कांगड़ा : दसवीं पास युवा नौकरी को हो जाएं तैयार, सुरक्षा गार्ड की हो रही भर्ती

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

ewn24news choice of himachal 26 Mar,2023 6:06 pm

    दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज

    नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।

    हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित


    फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।




    हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।



    ये रहेगा शेड्यूल

    इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather