हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल विक्रम सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। कांस्टेबल विक्रम सिंह का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी, डीएसपी अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि विक्रम सिंह 2008 बैच के आरक्षी थे। वह डाडासीबा के रहने वाले थे और हरिपुर पुलिस स्टेशन में सेवाएं दे रहे थे। 23 मार्च 2025 को लंबी गंभीर बीमारी के चलते उन्होंने संसार को अलविदा कहा। पुलिस जिला देहरा ने इसे एक गहरा आघात बताया है।
कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, अथक समर्पण और आदर्श व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। इस कठिन समय में, देहरा पुलिस परिवार उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता है।