कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा HPU की EC के सदस्य नियुक्त
ewn24news choice of himachal 19 Mar,2023 12:06 am
जारी हुई अधिसूचना, दो साल के लिए हुई
शिमला। हिमाचल के शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) का सदस्य को तौर पर नामित किया गया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार विधायक हरीश जनारथा को दो साल के लिए EC का मेंबर नियुक्त किया गया है। हरीश जनारथा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।