सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती
ewn24news choice of himachal 21 Apr,2023 4:40 am
इस्तीफे की अफवाह के बीच आई स्वास्थ्य खराब होने की खबर
शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफा देने की अफवाह के बीच अब उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार शुगर लेवल डाउन होने के चलते सुरेश कश्यप को दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पर ये जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफा देने की खूब चर्चा रही। यह अपुष्ट सूचना खूब वायरल हुई कि सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बारे में जब भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।