मंडी : चैलचौक-करसोग मार्ग पर कार खाई में गिरी, महिला की गई जान, एक गंभीर
ewn24news choice of himachal 26 Nov,2022 12:14 am
घायल को जोनल अस्पताल मंडी किया रेफर
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में शुक्रवार दोपहर दुखद हादसा पेश आया है। चैलचौक-करसोग मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार महिला और पुरुष करसोग क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।