फतेहपुर। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत थाना फतेहपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान अपर बरोट ढाबा के पास एक व्यक्ति से 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो (28 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 4 बारोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है।
थाना फतेहपुर में 18.04.2026 को FIR संख्या 48/26, धारा 21 NDPS Act* के तहत मामला दर्ज किया गया है। नूरपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।