धर्मशाला। कांगड़ा जिला के पुरुष व महिलाओं के लिए फिर रोजगार का बढ़िया मौका आया है। ब्लू स्टार लिमिटेड, का ला अंब, जिला सिरमौर पुरुष व महिला पीएमआईएस ट्रेनी, अप्रेंटिस के 100 पद भरने जा रही है।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 12 अक्तूबर को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा, 13 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 14 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, आरएसी, मशीनिस्ट, प्लम्बर, पंप ऑप्रेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, एमएमवी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16000 से 20800 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण-पत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा, आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis-hp-nic-in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगइन करके भी आवेदन कर सकते हैं।
विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।