Breaking News

  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार
  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू

10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 6:23 pm


    शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा Life Insurance Corporation of India (एलआईसी), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। 

    जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में आयोजित होगा।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला करियर एजेंट तथा ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण तथा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल निर्धारित की गई है और आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

    महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार तथा ग्रामीण करियर एजेंट के पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

    पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने रिज्यूम सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

    उन्होंने उम्मीदवारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9857628053 पर संपर्क किया जा सकता है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather