Breaking News

  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार
  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू

रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 6:40 pm



    शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर (रेगुलर) के 2 पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) (पार्ट टाइम) के 22 पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक जबकि वेतन 22,000 रुपये प्रतिमाह + इंसेंटिव होगा।

    वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं/12वीं/स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे तथा मानदेय कमीशन/टारगेट आधारित होगा। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

    अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 तथा 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather