Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती

ewn24 news choice of himachal 09 Sep,2026 7:15 pm


    ऊना। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। मैसर्ज ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के कुल 30 पद केवल पुरुष वर्ग में भरे जाएंगे। इस पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी का कार्य मेहतपुर औद्योगिक  क्षेत्र प्लॉट नं. 55, 118 में रहेगा।  
    उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन वर्कर और पैकेजिंग वर्कर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं, आयु 18 से 35 वर्ष तथा मासिक वेतन 15 हज़ार निर्धारित किया है।

    वहीं, बेकरी शेफ 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं, एक वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 20 से 35 वर्ष और 20 से 25 वर्ष निर्धारित की है। इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 10 वीं, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और मासिक वेतन 15 हज़ार निर्धारित किया गया है।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूम) तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) की प्रतियों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने सभी योग्य आवेदकों से इस कैंपस इंटरव्यू में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7876684905 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather