Breaking News

  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी
  • HPRCA : सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें
  • दुबई की मशहूर ज्वैलरी कंपनी में नौकरी का मौका : 21 सितंबर को इंटरव्यू के लिए पहुंचें चंडीगढ़

हेल्पर, ऑपरेटर तथा फोरमैन के पदों पर भर्ती : 14 सितंबर को नालागढ़ में होंगे इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 12 Sep,2026 2:08 pm


    शिमला। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    यह कैंपस इंटरव्यू शिवा इंटरनेशनल, गांव व डाकघर मंझोली तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से हेल्पर के 5 पद (3 पुरुष और 2 महिला), ऑपरेटर के 2 पद तथा फोरमैन के 3 पद भरे जाएंगे। हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 किसी भी स्ट्रीम में निर्धारित की गई है, जबकि ऑपरेटर और फोरमैन पदों के लिए आईटीआई/डिप्लोमा आवश्यक है। 

    हेल्पर पद के लिए वेतन 12,750 रुपये, ऑपरेटर के लिए 13,560 रुपये तथा फोरमैन के लिए 15,390 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तथा पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। 

    जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather