Breaking News

  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्त, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • रामपुर : गहरी खाई में जा गिरी HRTC बस, 20 वर्षीय युवक की गई जान-17 लोग घायल
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • घट्टा टोल प्लाजा पर टोल बढ़ोतरी : जिला कांगड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर भड़के, अन्याय दिया करार
  • HPRCA : शारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक की भर्ती परीक्षा की डेट फाइनल
  • HPRCA ने घोषित किया मेडिकल सोशल वर्कर की भर्ती परीक्षा का परिणाम
  • HPRCA : जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी, 14 तक करवाएं पंजीकरण
  • प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक
  • हिमाचल में चालान 2 पे पहल का आगाज, सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात

ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 09 Oct,2026 12:29 pm



    18,000 से 24,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा वेतन


    ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। आरटीए हमीरपुर (RTA Hamirpur) के सहयोग से SIS INDIA LTD द्वारा केवल पुरुषों के लिए सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) और सुपरवाइजर (Supervisior) के पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। 


    कंपनी ने इन पदों के तहत कुल 70 ऑन-रोल (On-roll) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।  अभ्यर्थी 10वीं पास या  फेल, शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। लंबाई कम से कम 168 सेमी या उससे अधिक होनी चाहिए।  आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 


    घट्टा टोल प्लाजा पर टोल बढ़ोतरी : जिला कांगड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर भड़के, अन्याय दिया करार  


    चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 24,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रॉस ईपीएफ (Gross EPF), ईएसआईसी (ESIC), ग्रेच्युटी (Graduity), बोनस और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। एक महीने के सफल प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों की ड्यूटी बैंकों, एटीएम (ATMs), मॉल, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य समान संस्थानों में लगाई जाएगी।   


    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थानों पर अपने इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू 12 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, ऊना और 13 अक्टूबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय, अंब, जिला ऊना में होंगे। 


    हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी, 14 तक करवाएं पंजीकरण  



    जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि आवेदक अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र,   रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नंबर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लाएं। 

    साक्षात्कार में आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8219451492 पर संपर्क कर सकते हैं।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻









    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather