Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल : शिमला, सोलन व सिरमौर सहित 5 जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 1:24 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार तड़के अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर राजधानी शिमला के साथ-साथ सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी जिलों के कई इलाकों में तेज कंपन महसूस की गई।

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। जमीन के भीतर हुई इस हलचल का असर सतह पर लगभग 3 सेकेंड तक रहा। इसकी गहराई जमीन में 10 किलोमीटर नीचे रही।

    कंपन महसूस होते ही कई इलाकों में लोग सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन अपने घरों से बाहर खुले स्थानों की ओर निकल आए। राहत की बात यह रही कि झटकों की अवधि कम होने के कारण अब तक प्रदेश में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। 

    Capture.JPG 23.79 KB


    भूकंप आने पर क्या करें


    अंतरराष्ट्रीय नियम अपनाएं – झुको, ढको और पकड़ो (Drop, Cover, and Hold On):


    Drop: झटके शुरू होते ही तुरंत अपने हाथों और घुटनों के बल नीचे झुक जाएं।

    Cover: किसी मजबूत टेबल, डेस्क या भारी फर्नीचर के नीचे जाएं और अपने सिर व गर्दन को हाथों या तकिए से ढक लें।

    Hold On: झटके रुकने तक फर्नीचर के पायदान को कसकर पकड़े रहें।


    यदि आप बाहर (खुले स्थान पर) हैं:

    इमारतों, पेड़ों, फ्लाईओवर, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों/तारों से दूर किसी खुले मैदान में चले जाएं।


    यदि आप वाहन चला रहे हैं:

    गाड़ी को तुरंत सड़क के किनारे किसी सुरक्षित और खुले स्थान पर रोक लें।

    जब तक झटके बंद न हों, गाड़ी के अंदर ही बैठे रहें और सीटबेल्ट लगाए रखें।


    झटके रुकने के बाद:

    सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए शांति से बाहर निकलें।

    मुख्य गैस वैल्व और मेन पावर स्विच (MCB) को तुरंत बंद कर दें।


    क्या न करें (Don'ts)


    भाग-दौड़ न करें: झटकों के दौरान इमारत से बाहर भागने की कोशिश न करें। अधिकांश चोटें गिरते हुए मलबे और कांच टूटने से लगती हैं।

    लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें: भूकंप के दौरान या तुरंत बाद लिफ्ट (Elevator) का उपयोग न करें। बिजली कटने से आप अंदर फंस सकते हैं।

    कांच और भारी सामान से दूर रहें: खिड़कियों, शीशों, अलमारियों और भारी लटकती हुई वस्तुओं के पास न खड़े हों।

    माचिस या लाइटर न जलाएं: भूकंप के तुरंत बाद गैस रिसाव (Gas Leak) की संभावना रहती है, इसलिए माचिस या मोमबत्ती न जलाएं और न ही इलेक्ट्रिकल स्विच बोर्ड को ऑन/ऑफ़ करें।

    अफवाहों पर ध्यान न दें: सोशल मीडिया की फर्जी खबरों पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather