देहरा। पूर्व मंत्री और जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर की माता सुदेश देवी (83) का निधन हो गया है। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे नंगल में होगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री और जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
ewn24 news Choice Of Himachal पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की माता सुदेश देवी के निधन पर शोक प्रकट करता है। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।