Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान

ewn24 news choice of himachal 01 Oct,2026 1:19 pm


    इस समय हर तरफ कैप्टन स्मित माछर की तारीफ हो रही है। पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ट ट्रंप सहित देश-विदेश के बड़े नेता इनकी सराहना करते नहीं थक रहे। आखिर ये कौन हैं और इन्होंने ऐसा क्या किया है आइए हम आपको बताते हैं ... 

    दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या FZ1073 में एक बड़ा और भयानक हादसा होने वाला था। लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय, कॉकपिट के अंदर अचानक हिंसक झड़प हुई। को-पायलट जिसकी पहचान अधिकारियों ने ओमान के नागरिक के रूप में की है, ने विमान के कंट्रोल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने और प्लेन को तेजी से नीचे ले जाने की कोशिश की।

    हाथापाई के दौरान आरोपी ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। इसके बावजूद, कैप्टन ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और कंट्रोल पूरी तरह से हमलावर के हाथों में जाने से रोके रखा। विमान लगभग एक मिनट के भीतर 14,000 से 17,000 फ़ीट तक तेजी से नीचे गिरा।

    कैप्टन माछर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू और यात्रियों को सचेत किया। विमान में सवार यात्रियों और ऑन-बोर्ड मौजूद अन्य ड्यूटी-ऑफ पायलटों की मदद से हमलावर को काबू में किया गया। इसके बाद प्लेन को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ एयरपोर्ट की ओर मोड़कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    इस उड़ान के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस अदम्य साहस, सूझबूझ और असाधारण वीरता का परिचय दिया, उसने आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

    उनकी इस त्वरित प्रतिक्रिया और बहादुरी के चलते विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित बच सकी। इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। घायल होने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चला, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

    इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप सहित देश-विदेश के तमाम दिग्गजों और नागरिकों ने कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस को सलाम किया है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन माछर, साहसी यात्रियों और क्रू सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि मैं इन नायकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने असाधारण सूझबूझ और हिम्मत दिखाई। उन्होंने कई जानें बचाईं और एक बड़ी तबाही को टाल दिया।

    मच्छर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने उन्हें "हीरो" बताया, क्योंकि उन्होंने अपने को-पायलट के चाकू से किए गए हमले का मुक़ाबला किया था। 

    बता दें कि कैप्टन स्मित माछर एक अनुभवी भारतीय पायलट हैं, जो दुबई की एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' के बोइंग 737 बेड़े में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर कार्यरत हैं।

    उनके प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो वो भारत की स्पाइसजेट एयरलाइन में लगभग 11 साल (2011 से 2022) बिताने के बाद, वह जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े। स्पाइसजेट में उन्होंने 6,400 से ज़्यादा घंटे कमांड के रूप में उड़ान भरी और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन व सीनियर कमांडर के तौर पर काम किया।

    उनके पास बोइंग 737 बेड़े (जिसमें B737-800 और B737 MAX शामिल हैं) पर कुल 9,750 से ज़्यादा घंटे उड़ान भरने का व्यावसायिक अनुभव है। स्मित माछर ने मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather