Breaking News

  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी
  • HPRCA : सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें
  • दुबई की मशहूर ज्वैलरी कंपनी में नौकरी का मौका : 21 सितंबर को इंटरव्यू के लिए पहुंचें चंडीगढ़

मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में हादसा : अनुष्ठान के दौरान सुलगते हवन कुंड में गिरा पंजाब का श्रद्धालु

ewn24 news choice of himachal 13 Sep,2026 6:46 pm


    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में शनिवार को अनुष्ठान के दौरान दर्दनाक हादसा पेश आया।

    मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहे हवन के दौरान पंजाब से आया एक श्रद्धालु अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे सुलगते हुए हवन कुंड में जा गिरा। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी तथा त्वरित रेस्क्यू के कारण एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

    संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा


    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर निवासी नितिन मां बगलामुखी के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए कांगड़ा स्थित मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान से हवन प्रक्रिया चल रही थी। 

    इसी दौरान नितिन अचानक अपना संतुलन गंवा बैठे और सीधे हवन कुंड की आग की लपटों के बीच जा गिरे। अचानक हुई इस घटना से शांत और आध्यात्मिक माहौल में अफरा-तफरी मच गई।

    जांबाज श्रद्धालुओं ने तुरंत आग से निकाला बाहर


    जैसे ही नितिन हवन कुंड में गिरे, वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत उन्हें लपटों से बाहर खींच लिया। लोगों की इस सूझबूझ और त्वरित एक्शन के कारण नितिन की जान तो बच गई, लेकिन कुछ सेकेंड तक आग की चपेट में रहने की वजह से उनके हाथ, बाजू, छाती और चेहरे के कुछ हिस्से झुलस गए।

    प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति खतरे से बाहर


    हादसे के तुरंत बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नितिन को देहरा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। देहरा सिविल अस्पताल के डॉ. राकेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। झुलसने के बावजूद राहत की बात यह है कि मरीज की हालत अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है।

    सूचना मिलते ही जालंधर से नितिन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जालंधर के किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के कुछ देर बाद मंदिर परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और अनुष्ठान सुचारू रूप से शुरू कर दिए गए।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather