Breaking News

  • ज्वालामुखी कॉलेज में नशा, TB व HIV के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, मतियाल में लगा विशेष शिविर
  • पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन
  • HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस
  • हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों का 5 माह का वेतन लंबित, क्यों हो रही देरी- डिटेल में जानें
  • ब्लू स्टार कंपनी में ट्रेनी, PMIS, अप्रेंटिस और अस्थायी कर्मचारियों की होगी भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • मंडी में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
  • त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों में 'मिठास' गायब : बढ़े दाम, जानें आपके बजट पर क्या पड़ेगा असर
  • HP TET जून-2026 का परिणाम घोषित : 6744 अभ्यर्थी हुए पास-यहां देखें रिजल्ट
  • HPBOSE अपडेट : 17 सितंबर से शुरू होंगी राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं
  • सोलन : LIC बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती, 10वीं पास पुरुष और महिला कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों का 5 माह का वेतन लंबित, क्यों हो रही देरी- डिटेल में जानें

ewn24 news choice of himachal 24 Aug,2026 4:45 pm


    विधायक बिक्रम ठाकुर ने पूछा था सवाल


    शिमला।
    हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों को फरवरी, 2026 से जून, 2026 तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। माह फरवरी, 2026 से जून, 2026 तक का वेतन भारत सरकार से प्रशासनिक मद में उचित राशि प्राप्त न होने के कारण लंबित है।

    राज्य सरकार ने भारत सरकार से समय-समय पर इस राशि की मांग की है, जो भारत सरकार के पास अब भी विचाराधीन है। भारत सरकार से समुचित राशि प्राप्त होते ही बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।


    मंडी में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी 


    यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह के सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुहैया करवाई है।

    जानकारी दी गई कि ग्राम रोजगार सेवकों के लिए पृथक सेवा नीति बनाने और इनकी सेवा शर्तों को विनियमित करने का कोई मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन नहीं है। गत तीन वर्ष में माह जनवरी, 2026 तक सभी ग्राम रोजगार सेवकों का वेतन जारी किया जा चुका है।


    हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स को रेगुलर करने का नहीं प्रावधान, बढ़ सकती है सेवा अवधि 


    माह फरवरी, 2026 से जून, 2026 तक मनरेगा के अन्तर्गत वेतन का भुगतान देय है। इसके अतिरिक्त माह जुलाई, 2026 के वेतन का भुगतान विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) के अंतर्गत किया जा चुका है।

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल, मई, सितम्बर, अक्टूबर, फरवरी और मार्च माह का वेतन विलम्ब से जारी किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल, मई, फरवरी (आंशिक) और मार्च माह का वेतन विलम्ब से जारी किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल, मई, अगस्त, सितम्बर (आंशिक), नवंबर (आंशिक) फरवरी(आंशिक), मार्च(आंशिक) का वेतन विलम्ब से जारी किया गया।

    मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन का भुगतान शत प्रतिशत भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इन वित्तीय वर्षों में भारत सरकार से मनरेगा के प्रशासनिक मद में अपर्याप्त राशि प्राप्त होने या राशि देर से प्राप्त होने के कारण वेतन के भुगतान में विलंब
    रहा है।



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather