Breaking News

  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

मंडी-कैहनवाल सड़क पर दरकी पहाड़ी, 6 इंच का पड़ा गैप, सावधानी से करें सफर

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 9:24 pm

    मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में मंडी-कैहनवाल सड़क मार्ग पर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। मार्ग पर पहाड़ी दरकने का मामला सामने आया है। सड़क मार्ग पर सन्यारड़ी कॉलोनी से करीब एक किलोमीटर आगे लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  लैंडस्लाइड के चलते मंडी-कैहनवाल सड़क मार्ग बंद हो गया है। मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है। वीरवार देर शाम तक रोड खुल सकता है। लेकिन रोड खुलने के बाद भी मार्ग पर खतरा बरकरार है। क्योंकि पहाड़ी में 6 इंच का गैप आ गया है। फिर ऐसा ही लैंडस्लाइड होने का खतरा है। बता दें कि यह सड़क मार्ग मंगवाई, टिल्ली, कैहनवाल होते हुए पदूं जाता है।

    सीएम सुक्खू ने माता बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश

    पीडब्ल्यूडी डिवीजन मंडी चार एसडीओ भूपिंद्र शर्मा ने कहा कि सन्यारड़ी कॉलोनी से करीब एक किलोमीटर आगे लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते सड़क मार्ग बंद हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिए मशीन लगी है। देर शाम तक मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी पहाड़ी दरकी है। इसके चलते पहाड़ी में 6 इंच का गैप पड़ गया है। ऐसे में दोबारा भी लैंडस्लाइड होने की संभावना है। इसके लिए वाहन चालक मार्ग बहाल होने के बाद भी सावधानी से सफर करें। खासकर रात को सफर करते ध्यान रखें। विभाग भी मार्ग बहाल होने के बाद सड़क के किनारे रेड फ्लेग लगाएगा, ताकि लोग अलर्ट हो सकें।
    हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather