Breaking News

  • चंबा : बद्दी की कंपनी देगी रोजगार, आईटीआई गरनोटा में इंटरव्यू
  • हादसा : बोलेरो लेकर निकली थीं चार महिलाएं, खाई में गिरी-एक की गई जान
  • NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप
  • सोलन में तेज तूफान से गिरा विशाल पेड़, नगर निगम की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
  • हिमाचल में बरसी राहत की फुहार, कई क्षेत्रों में बारिश, चली ठंडी हवाएं
  • हमीरपुर जिला में सुबह 8 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल, आदेश जारी
  • ऊना जिला में गर्मी के चलते बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, इस समय खुलेंगे
  • भीषण गर्मी की बीच हिमाचल में बदला स्कूलों का समय, प्रार्थना सभा का टाइम भी होगा कम
  • गुजरात की दो कंपनियां देंगी हिमाचल के युवाओं को नौकरी, ITI मंडी में इंटरव्यू
  • धर्मशाला से नम्रता शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

शिमला रिज पर आकर्षण बना चंबा रुमाल, कितने में बिक रहा-जानिए

ewn24news choice of himachal 21 Nov,2022 12:52 am

    क्राफ्ट मेला में बिक्री के लिए है उपलब्ध

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के रिज पर लगा क्राफ्ट मेला स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के भी आकर्षण का केंद्र बना है। खासकर चंबा रुमाल लोगों और सैलानियों को विशेषतौर पर आकर्षित कर रहा है। दुनिया में सबसे महंगा रुमाल चंबा रुमाल ही है, जिसकी कीमत लाखों में जाती है।


    कहा जाता है कि इस रुमाल का सबसे पुराना रूप 16 वीं शताब्दी में गुरु नानक की बहन बेबे नानकी द्वारा बनाया गया था, जो वर्तमान समय में होशियारपुर के गुरुद्वारे में संरक्षित रखा गया है।

    हिमाचल विधानसभा चुनाव में 19 विस क्षेत्रों में क्या रहा खास-पढ़ें खबर

    रुमाल को बनाने वाली इंदु शर्मा और सुनीता ठाकुर ने बताया कि इन महंगे रुमाल को बनाने के लिए 6 माह  तक का वक्त लग जाता है।8 इंदु शर्मा ने बताया कि रुमाल पर चंबा के ऐतिहासिक मणिमहेश यात्रा को दर्शाया गया है।


    इसके अलावा कपड़े पर बारीकी से महाभारत, रामायण, कृष्ण लीला व हिमाचल की संस्कृति को भी दर्शाया जाता है। चंबा रुमाल की कीमत लाखों होती है, लेकिन रिज पर लगे चंबा के एक रुमाल की कीमत 250 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है।


    विक्टोरिया अल्बर्ट संग्रहालय, लंदन में भी चंबा रुमाल रखा गया है, जो 1883 में राजा गोपाल सिंह द्वारा अंग्रेजों को उपहार में दिया गया था। इस रुमाल में महाकाव्य महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध का एक कशीदाकारी दृश्य बनाया गया है।


    17वीं शताब्दी से शाही परिवार के सदस्य व तत्कालीन रियासत की महिलाएं ही शादी के तोहफे या दहेज के रूप में देने के लिए चंबा रुमालों की कढ़ाई करती थीं। इस रुमाल का सबसे पुराना रूप 16 वीं शताब्दी में गुरु नानक की बहन बेबे नानकी द्वारा बनाया गया है, जो अब होशियारपुर के गुरुद्वारे में संरक्षित है, लेकिन ये कला 18वीं व 19वीं सदी में काफी फली फूली।


    सावधान ! ठंड से बचने को जलाते हैं अंगीठी तो इन बातों का रखें ध्यान

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    हिमाचल : ठंड से बचने को बाल्टी में जलाई थी आग, जानलेवा हुई साबित

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather