Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर बोले- डीजल पर वैट बढ़ाया, किराये में भी करो बढ़ोतरी

ewn24news choice of himachal 19 Jul,2023 1:51 am

    कहा-उठाना पड़ रहा है अत्यंत नुकसान

    ऊना। हिमाचल के निजी बस ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार से डीजल पर वैट बढ़ाने के बाद किराये में बढ़ोतरी की मांग की है।

    हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर, उपाध्यक्ष विरेंद्र गुलेरिया, विजय ठाकुर, अखिल सूद, महासचिव रमेश कमल, दिनेश सैनी, मनोज राणा, शिमला शहरी यूनियन के अध्यक्ष रोशन लाल, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन सोलन के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन सिरमौर के अध्यक्ष मामराज शर्मा, जिला कांगड़ा निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजेश पटियाल, सोलन से रंजीत ठाकुर, ऊना से राम कृष्ण शर्मा, चंबा से रवि महाजन, सिरमौर से मामराज शर्मा, कुल्लू से रजत ठाकुर और मंडी से सुरेश ठाकुर आदि ने हिमाचल प्रदेश में परिवहन व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
    शिमला : ननखड़ी में सड़क धंसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की गई जान

     

    उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, लेकिन जिस तरह से पिछले 6 माह में डीजल के मूल्य में 6 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और बसों के कलपुर्जे, चेसी के रेट इंश्योरेंस के प्रीमियम आदि में वृद्धि हुई है, उससे निजी बस ऑपरेटर को अत्यंत नुकसान का सामना करना रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम न्यूनतम किराया हिमाचल प्रदेश में 5 रुपये है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब सहित अन्य राज्यों में न्यूनतम किराया 10 से 15 रुपये है।

    हिमाचल पहाड़ी राज्य होने के कारण भौगोलिक स्थिति भी अलग है और बसों के रखरखाव में अधिक खर्च आता है। रिक्शा और ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया भी 20 रुपए है। सुलभ शौचालय में भी 10 रुपए लिए जाते हैं।
    हिमाचल : ‘एक राज्य-एक पोर्टल’ प्रणाली होगी लागू, ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं

     

    चाय का कप 20 रुपये का है। ऐसे हालात में 35 लाख की बस प्रति लीटर डीजल पर चला कर न्यूनतम बस किराया 5 रुपये न्याय संगत नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से तत्काल प्रभाव से न्यूनतम किराया 15 रुपए करने की मांग की है। साथ ही सामान्य किराये में 25 फीसदी वृद्धि की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों को 12 वर्ष तक पुरानी बस को रिप्लेसमेंट मिलती थी, जिसे पिछली स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में घटाकर 8 वर्ष कर दिया है।

    एक मिनी बस जिसका परमिट सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर तक का है, उसकी आमदन बड़ी मुश्किल से 1000 रुपए प्रति दिन है, वह नई बस चलाकर अपने रूट को कैसे चला पाएगा। ऐसे में उसे नई बस डालनी पड़ती है तो उसकी किस्त 50000 से 70000 रुपए होगी।
    मंडी-पंडोह एनएच दो दिन रहेगा बंद, एक तरफा चलेगा गोहर मार्ग

    इसी प्रकार बस अड्डा मैनेजमेंट कमेटी ने 40  से 50 फीसदी बस अड्डा पर्ची में बढ़ोतरी की है, जोकि निजी बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय है। एक साथ इतनी बढ़ोतरी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है, जबकि किसी भी बस अड्डे पर निजी बस ऑपरेटरों के स्टाफ व निजी बस ऑपरेटरों के बैठने की या किसी अन्य प्रकार की सुविधा प्राप्त नहीं है।

    इसी प्रकार प्रदेश में एसी बसों का किराया साधारण बस के बराबर कर दिया गया और ऊपर से महिलाओं को किराए में 50 फीसदी छूट हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में उपलब्ध कर दी गई। इससे निजी बस ऑपरेटरों की कमर टूट चुकी है।




    हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

     



    कांगड़ा : कोपड़ लाहड़ में भारी भूस्खलन, मिट्टी बही, रेल पटरी ही बची-देखें तस्वीरें

     



     
    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather