Breaking News

  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें

हिमाचल : शातिर पड़ोसी ने शराब पिलाकर अपने नाम करवा लिया घर

ewn24news choice of himachal 10 Jan,2023 12:03 am

    लेंटल तोड़ने पहुंचा तो मकान मालकिन से किया झगड़ा

    बल्ह। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक अजब मामला सामने आया है। बल्ह उपमंडल में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर पड़ोसी ने उसका मकान अपने नाम करवा लिया। जब पड़ोसी मकान का लेंटल तोड़ने पहुंचा तो इस बात का पता लगा।



    मकान मालिक की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची। महिला ने पुलिस थाना बल्ह में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
    हिमाचल : बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, 12 को भारी बर्फबारी की चेतावनी 

    मथुरा देवी पत्नी ताराचंद निवासी गांव कसारला डाकघर रती तहसील बल्ह जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब का आदि है और नशे में धुत्त रहता है। गांव के हरीश कुमार पुत्र राम सिंह ने उसके पति को बहला-फुसलाकर मकान की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली। जब वह मकान का लेंटल तोड़ने के लिए आया तो मामले का पता लगा।

    जब मथुरा देवी ने पड़ोसी को घर के अंदर आने से रोका तो उसने जबरदस्ती की साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मथुरा देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी हरीश कुमार के खिलाफ धारा 452, 420, 427, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather