Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2023 12:47 am

    मामले की जांच को गठित की है एसआईटी

    कुल्लू। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने डीआईजी मध्य खंड मंडी, एसपी कुल्लू के साथ कुल्लू जिला के मणिकर्ण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में मणिकर्ण में  घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन कुल्लू में पंजीकृत मामले के अब की जांच की समीक्षा की। डीजीपी ने इस मामले में त्वरित और प्रभावी जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) पूरी गंभीरता से जांच रहा है और बहुत जल्द मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
    डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी

    बता दें कि मणिकर्ण में एक मेले के दौरान पंजाब के तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें कुछ मकान तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना का 21 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में पंजाब के तीर्थ यात्रियों को गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव करते हुए देखा गया था। मामले का हाईकोर्ट ने भी कड़ा संज्ञान लिया है।

    डीजीपी ने जिला कुल्लू के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ जिले में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक भी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ अपराध, यातायात प्रबंधन, विशेष रूप से आगामी पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन और नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम


    उन्होंने जिला कुल्लू के पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने और इस संबंध में जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा इस बैठक के दौरान जिला पुलिस के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। डीजीपी हिमाचल ने पार्वती घाटी में कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि उनके नेतृत्व में पार्वती घाटी में अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से भांग और अफीम के पौधों की अवैध खेती, मादक पदार्थों की तस्करी और क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन संबंधी गतिविधियों की चेकिंग करने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा। डीजीपी ने कुल्लू पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather