Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 6:29 pm

    आईएएस ललित जैन और सुदेश कुमार मोखटा को अतिरिक्त कार्यभार

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने आईएएस और एचएएस का तबादला किया और कुछ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला को नया डीसी मिला है। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक आईएएस हेमराज बैरवा को हमीरपुर का डीसी तैनात किया गया है। डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पद रिक्त हो गया था।

    शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

    एडीसी जितेंद्र सांजटा को डीसी हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। निदेशक पर्यावरण, साइंस और टेक्नोलॉजी आईएएस ललित जैन को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
    सुक्खू सरकार से बोले शांता-हमें नहीं चाहिए पेंशन, पर अपमान तो मत करो

    मुख्य सचिव के ओएसडी आईएएस शुभकरण सिंह को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा लगाया गया है। उन्हें हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। आईएएस सुदेश कुमार मोखटा को नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
    हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक, टूरिस्ट व रेलवे विंग ने खरीदे हाइड्रॉलिक कटर

    वहीं, हिमाचल सरकार ने एक एचपीएस का तबादला किया है। एसडीएम सलूणी चंबा डॉ. स्वाति गुप्ता को एससी टू डीसी सोलन के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा एक आईएएस और एक एचपीएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। जारी अधिसूचना के अनुसार निदेशक पर्सनल एंड फाइनांस हिमाचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शिमला डॉ. अमित कुमार (IAS) अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर, उद्योग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सचिव हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन छवि नांटा (HAS) अतिरिक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगी

     

    हिमाचल की सुक्खू सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन हमीरपुर का कार्यभार देख रहे प्रिंसिपल जगदीश चंद कौशल को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। जगदीश चंद कौशल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सेवा विस्तार दिया गया है। री इंप्लायमेंट को लेकर दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/1.pdf"]

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/2.pdf"]

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/3.pdf"]

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather