Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान

ewn24 news choice of himachal 23 Oct,2026 2:40 pm


    साढ़े तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ


    शिमला। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का ऐलान किया।

    उन्होंने कहा कि इसमें 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी शामिल होगा। इसके अलावा क्लास-4 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर और पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मठ कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 नवंबर को 5% डीए दिया जाएगा। पिछली बार के बकाया 1% डीए को भी इसमें जोड़ दिया गया है। 

    मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की घोषणा से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी दिया जाएगा। इस तरह कुल डीए 5 प्रतिशत होगा।




    क्लास-4 कर्मचारियों और पेंशनरों को 10-10 हजार रुपये


    मुख्यमंत्री ने क्लास-4 कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अतिरिक्त 10 हजार रुपये एरियर देने की घोषणा की। साथ ही पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए से संबंधित नोटिफिकेशन 1 नवंबर को जारी की जाएगी।

    प्रदेश पर 99,564 करोड़ रुपये का कर्ज: सुक्खू


    प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कर्ज को लेकर भी आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच वर्षों में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सुक्खू के अनुसार, उनकी सरकार ने 22 अक्तूबर 2026 तक 37,781 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश पर कुल 99,564 करोड़ रुपये का कर्ज है।
     
    मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर के प्रदेश पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने संबंधी बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें झूठ बोलने वाला बताया। कर्ज को लेकर दोनों नेताओं के बयानों के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की ओर से आंकड़े प्रस्तुत किए।

    858567024_1126360713270414_1332181774908885087_n.jpg 128.52 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather