Breaking News

  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन
  • कोटला स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ
  • राहुल गांधी पर टिप्पणी से खफा सीएम सुक्खू, बोले-नेताओं पर लगाम लगाएं नड्डा
  • युवा बेरोजगार संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 20 को पहुंचेंगे सचिवालय
  • Whatsapp पर आया लिंक, क्लिक करते ही खाते से उड़े 48200 रुपए
  • हिमाचल : इस बार 18 फीसदी कम हुई बारिश, दो दिन का येलो अलर्ट
  • नूरपुर : सुतराहड़ में पलटा ट्रैक्टर, पंजाब निवासी दो युवकों की गई जान
  • टौणी देवी के दरकोटी में अचानक धंस गई सड़क, पहाड़ी से गिरा ट्रक

करसोग में पूर्व मंत्री मनसा राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 4:38 pm

     बेटों कृष्ण राज, महेशराज और प्रदीप कुमार ने दी मुखाग्नि

    करसोग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम का आज राजकीय सम्मान के साथ मंडी जिला के करसोग में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटों कृष्ण राज, महेशराज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि दी।
    UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ़. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे कम उम्र के मंत्री थे। मंत्री और विधायक के तौर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मनसा राम की कमी राज्य को हमेशा खलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम हमेशा उनसे मार्गदर्शक के रूप में मिलते थे और उनके साथ अनुभव साझा करते थे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
    हिमाचल और जम्मू के शहीदों को आखिरी सलाम-सेना दी श्रद्धांजलि 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather