Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना

ewn24news choice of himachal 07 Feb,2024 3:00 am


    आग की भेंट चढ़ी परफ्यूम फैक्ट्री का करेंगे दौरा

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली से कल यानी 7 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बद्दी के झाड़माजरी जाएंगे और आग लगने से राख हुई एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे।

    जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे नई दिल्ली से बरोटीवाला हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। बरोटीवाला हेलीपैड से झाड़माजरी बद्दी जाएंगे।


    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े तीन बजे एनआर अरोमा फैक्ट्री का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। करीब साढ़े 4 बजे बरोटीवाला हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वह कल यानी 7 फरवरी को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे।


    8 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ से अमतर हेलीपैड नादौन के लिए निकलेंगे। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर लुथान में सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे अंब पठियार में विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यस करेंगे।


    करीब 2 बजकर 40 मिनट पर ज्वालामुखी में पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी के भवन का लोकार्पण करेंगे। लंच के बाद 3 बजकर 35 मिनट पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

    शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एसएसबी ग्राउंड सपड़ी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 5 बजकर 05 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather