Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

चंडीगढ़ के चक्करों से मिलेगी निजात, शिमला IGMC में PET-CT स्कैन ब्लॉक का शिलान्यास

ewn24news choice of himachal 31 Mar,2023 8:12 pm

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया

    शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में पेट-सीटी स्कैन  (PET-CT SCAN) ब्लॉक का शिलान्यास किया। लंबे समय से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इस मशीन की मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने इस पुरजोर मांग को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठा दिया है। यह मशीन मरीज के शरीर में कैंसर का पता लगाने में मदद करती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए मरीजों को चंडीगढ़ टेस्ट के लिए जाना पड़ता है और 15 से 20 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
    हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

    इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार पांच फ्लैगशिप कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ रही है। शिक्षा के बाद स्वास्थ्य हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आपातकाल विभाग स्थापित करने का फैसला लिया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 175 बेड वाले इमरजेंसी डिपार्टमेंट की स्थापना होगी। इसके लिए खर्च होने वाले 11 करोड़ रुपए को भी स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आईसीयू में हर बेड पर एक नर्स की सुविधा होगी, जबकि कैजुअल्टी विभाग में तीन बेड पर एक नर्स होगी।
    राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, छात्रों को शाम को गाड़ी से छोड़ने की होगी व्यवस्था

    इसके अलावा 10 बेड पर एक डॉक्टर उपलब्ध रहेगा, जो सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी देगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं में 10 से 15 साल पीछे चल रहा है। हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर में 400 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर केयर बनाया जा रहा है। इस अस्पताल में हिमाचल प्रदेश के मरीजों को वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध होगी।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather