Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हमीरपुर: एक वर्षीय निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए 22 जून तक करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 19 May,2023 1:06 am

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करवाता है आयोजित

     

    हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के युवक-युवतियों, दिव्यांगों, विधवाओं और एकल नारियों के लिए एक वर्षीय निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करने का एक सुनहरा अवसर है। कोर्स के दौरान उन्हें हर माह छात्रवृत्ति भी मिलेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए इन वर्गों के 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं से सादे कागज पर 22 जून तक जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किए हैं।
    HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

     

    जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने बताया कि आवेदक बीपीएल परिवार से होना चाहिए या उसके परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित स्नातक डिग्री धारक युवाओं को नाइलेट या सी-डैक के माध्यम से एक वर्ष का पीजीडीसीए डिप्लोमा करवाया जाएगा। जबकि, बारहवीं पास आवेदकों को डीसीए या डीटीपी का एक वर्षीय डिप्लोमा भी नाइलेट या सी-डैक के माध्यम से करवाया जाएगा। ये कोर्स पहली जुलाई से आरंभ कर दिए जाएंगे।

    राकेश पुरी ने बताया कि सादे कागज पर आवेदन के साथ बीपीएल या आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और विकलांग उम्मीदवारों को विकलांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को यह बांड भरना होगा कि अगर वे इस एक वर्षीय कोर्स को बीच में छोड़ते हैं तो उन्हें कोर्स का खर्चा वापस करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को हर माह छात्रवृत्ति के रूप में एक हजार रुपये की राशि मिलेगी।
    आयोग ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी-पढ़ें

     

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति की राशि 1200 रुपये होगी। कक्षाओं में 85 प्रतिशत उपस्थिति और मासिक टैस्ट में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को ही यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कोर्स का पूरा खर्चा विभाग वहन करेगा, लेकिन उम्मीदवारों को अपने रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

    जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों में छह माह के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि वे कंप्यूटर चलाने में पूरी तरह दक्ष हो सकें। इस दौरान भी उन्हें 1,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,800 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद नौकरी दिलवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कोई भी जिम्मेवारी नहीं होगी। उक्त प्रशिक्षण के आधार पर किसी दूसरे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश के लिए भी विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। जिला कल्याण अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
    Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather