Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कुनिहार के देव कुरगन मंदिर में चोरी का पर्दाफाश : CCTV ने पकड़वाया चोर, नकदी बरामद

ewn24 news choice of himachal 24 Oct,2026 2:14 pm


    दिनदहाड़े मंदिर के दानपात्र से उड़ाए थे 7 हजार रुपए : सोलन पुलिस ने भेजा जेल


    कुनिहार। सोलन जिले के पुलिस थाना कुनिहार के तहत आने वाले गांव कोठी स्थित देव कुरगन मंदिर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चोरी की नकदी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    दिनदहाड़े दानपात्र से उड़ाई थी नकदी


    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को ललित मोहन ठाकुर (निवासी कुनिहार, जिला सोलन) ने पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत में बताया गया था कि 18 अक्टूबर 2026 को दिन के समय अज्ञात शातिरों ने गाँव कोठी स्थित प्रसिद्ध देव कुरगन मंदिर में प्रवेश कर वहाँ रखे दानपात्र से लगभग 7,000 रुपए की नकदी चुरा ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

    CCTV फुटेज से बेनकाब हुआ आरोपी


    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुनिहार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। 

    CCTV साक्ष्यों और पुलिस के निरंतर प्रयासों के बल पर संलिप्त आरोपी की पहचान खेम चन्द (उम्र 62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री किरपा राम, निवासी गाँव तंगड़ी (डाकखाना भारती, तहसील व जिला सोलन) के रूप में हुई।

    अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में


    पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी नकदी बरामद कर ली। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आज (24 अक्टूबर 2026) माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी जाँच जारी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather