Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

SC, OBC और PM केयर्स के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : UPSC और HPPSC की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग

ewn24 news choice of himachal 21 Oct,2026 7:33 pm


    धर्मशाला। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में संचालित किए जा रहे डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्ज चिल्ड्रन स्कीम के ज़रूरतमंद व पात्र लाभार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 7 अक्तूबर से प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।

    अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्ज चिल्ड्रन स्कीम के इच्छुक विद्यार्थी निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

    प्रशिक्षण के लिए 100 उम्मीदवारों चयनित किए जाएंगे जिसका निर्धारण प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा। नामांकित किए जाने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए 4 हजार रुपये वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।  




    उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए दाखिला नोटिस का लिंक https://www.cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/docs/202610061622591632a2c9fb.pdf और आॅलाइन एप्लीकेशन का लिंक https://cuhimachaladm.samarth.edu.in/pmcare/ है।

    इसके अलावा, दूरभाष संख्या 98722-17578, 89882-63285, 81272-14444 और 01892-228877 पर भी इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

    202610061622591632a2c9fb.pdf 779.82 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather