Breaking News

  • HPRCA : आयोग ने घोषित किया स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 813 अभ्यर्थी पास
  • धर्मशाला : 30 मई से 6 जून तक इन इलाकों में अलग-अलग दिन गुल रहेगी बत्ती, देखें शेड्यूल
  • HPRCA : जेबीटी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें डिटेल
  • सोलन के देऊं घाट में भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, एक की गई जान
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : कांगड़ा में 6 जून को सीधे इंटरव्यू
  • ज्वालामुखी : नवगठित बरेटी पंचायत में युवा नवल किशोर बने प्रधान, देवराज चुने गए उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : टपेहर गांव के आरिन रनौत भारतीय नौसेना में बने अफसर, ट्रेनिंग में मिला 'टॉर्च सम्मान'
  • कुल्लू में बड़ा हादसा : वोट डालने के बाद मेला देखने जा रहे लोगों की टाटा सूमो खाई में गिरी
  • सुंदरनगर : बहू-ससुर की जोड़ी ने रचा इतिहास, बहू बनीं प्रधान-ससुर चौथी बार जीते उपप्रधान
  • कांगड़ा : जालंधर से दबोची मुख्य नशा तस्कर, बेटे के साथ मिलकर चला रही थी चिट्टे का नेटवर्क

डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन

ewn24 news choice of himachal 27 May,2026 7:33 pm


    सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान, जिले के 6 थाने टॉप-20 में शामिल


    ऋषि महाजन/नूरपुर। डिजिटल पुलिसिंग और तकनीकी दक्षता (Technical Efficiency) के क्षेत्र में पुलिस जिला नूरपुर ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है।

    स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (SCRB) शिमला द्वारा जारी की गई सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में नूरपुर पुलिस ने 41.12 अंक हासिल कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस रैंकिंग में जिला शिमला 41.15 अंकों के साथ मामूली बढ़त बनाकर पहले स्थान पर रहा।

    इस बड़ी कामयाबी के पीछे की मुख्य वजह


    नूरपुर पुलिस की इस शानदार उपलब्धि के पीछे सीसीटीएनएस और टेक्निकल टीम की कड़ी मेहनत है। टीम द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रोफेशनल और प्रभावी ढंग से काम किया गया:

    नए आपराधिक कानून: नए कानूनों के तहत समयबद्ध तरीके से डेटा की एंट्री सुनिश्चित की गई।

    ई-साक्ष्य ऐप: डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए ऐप का बेहतरीन उपयोग किया गया।

    ई-समन एप्लीकेशन: समन भेजने और उनकी तामीली की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और तेज बनाया गया।

    ICJS रैंकिंग में सभी 15 जिलों को पछाड़कर नूरपुर नंबर-1


    सिर्फ सीसीटीएनएस ही नहीं, बल्कि आईसीजेएस (Inter-operable Criminal Justice System) रैंकिंग में भी नूरपुर पुलिस ने कमाल कर दिखाया है। नूरपुर पुलिस ने प्रदेश के सभी 15 पुलिस जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

    इस रैंकिंग में थानों के स्तर पर भी नूरपुर का दबदबा देखने को मिला: थाना नूरपुर को राज्यभर में शीर्ष (पहला) स्थान प्राप्त हुआ है।

    जिले के 6 पुलिस थाने — नूरपुर, इंदौरा, रेहन, ज्वाली, डमटाल और फतेहपुर — हिमाचल प्रदेश के टॉप-20 थानों की सूची में शामिल हुए हैं।

    पुलिस अधीक्षक  (SP) नूरपुर कलभूषण वर्मा ने इस उपलब्धि पर सीसीटीएनएस टीम सहित सभी पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी नूरपुर पुलिस इसी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के साथ जनता की सेवा में कार्य करती रहेगी।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather