Breaking News

  • एक साल से सुध नहीं ले रही सरकार, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने किया चक्का जाम
  • हिमाचल कैबिनेट सब कमेटी की बैठक : इन अभ्यर्थियों को नौकरी की सिफारिश
  • नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नशा तस्करों का एक गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार
  • नूरपुर : जट पैलेस में छापामारी, 96 पेटी देसी शराब बरामद-दो गिरफ्तार
  • संजौली मस्जिद हटाने के लिए हम करेंगे आर्थिक मदद-बोले कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह
  • हिमाचल कैबिनेट : स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 150 पद, 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट होंगे रेगुलर
  • हिमाचल कैबिनेट : वन मित्रों की नियुक्ति का रास्ता साफ, पढ़ें पूरे फैसले
  • हिमाचल में डिजिटल हेल्पलाइन शुरू : चुटकियों में होगा प्रश्नों का समाधान
  • सिरमौर : हाटी समुदाय के लिए खुशखबरी, ST के ये प्रमाण पत्र होंगे वैध
  • हांगकांग में स्वर्ण पदक जीतने पर हिमाचल की बेटी सीमा को सीएम ने दी बधाई

हिमाचल कैबिनेट : स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 150 पद, 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट होंगे रेगुलर

ewn24 news choice of himachal 22 Oct,2024 5:56 pm

     

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। बैठक में वन विभाग में 2061 वन मित्र की रुकी हुई भर्ती को मंजूरी दी गई। हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा साक्षात्कार के 10 अंकों पर रोक लगाने के बाद इनकी भर्ती लटकी हुई थी।

    कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि अब 75 प्रतिशत अंक जमा 2 कक्षा के अंकों के आधार पर और 15 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, IRDP इत्यादि) के देने का निर्णय लिया। इसके बाद इनकी भर्ती शुरू हो पाएगी।


    सुक्खू सरकार ने किया 10 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा-पढ़ें  


     बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, हमीरपुर में 150 नर्सिंग कर्मियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त कैबिनेट ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के छह पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। 


    सुक्खू कैबिनेट ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत प्रदेश के पशु चिकित्सालय में सालों से सेवाएं दे रहे 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट को रेगुलर करने की मंजूरी प्रदान की है। इन्हें रेगुलर करने के लिए कैबिनेट ने आज 964 पद सृजित किए।


    हिमाचल : MTW, आंगनबाड़ी व आउटसोर्स कर्मियों को भी 28 को मिलेगा वेतन-मानदेय 



    इन पदों पर GPA को रेगुलर किया जाएगा। कैबिनेट ने इको-टूरिज्म पॉलिसी  को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत राज्य में अब 1 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि पर भी इको टूरिज्म यूनिट स्थापित की जा सकेगी। वर्तमान में 1 हैक्टेयर से ज्यादा पर अनुमति नहीं देने का प्रावधान था।


    धर्मशाला : ऑपरेटर्स के 100 पद, आईटीआई पास करें आवेदन



    नई टूरिज्म पॉलिसी के तहत स्थानीय लोगों को भी इको टूरिज्म एक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। कैबिनेट ने लाहौल स्पीति जिले में शिंकुला में पुलिस पोस्ट खोलने को मंजूरी दी है, इसके लिए 6 पद सृजित किए गए। एक DSP ऑफिस नादौन के लिए स्वीकृत किया गया। 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather