Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हमीरपुर में भरे जाएंगे जेबीटी के 41 पद, साक्षात्कार की तिथियां तय

ewn24news choice of himachal 22 Feb,2023 9:00 pm

    बैचवाइज आधार पर भरी जाएंगे पोस्टें

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर में जेबीटी के 41 खाली पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। इनके लिए 9 और 10 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान ने बताया कि 9 मार्च को जिला हमीरपुर के उम्मीदवारों और 10 मार्च को अन्य जिलों के उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरएंडपी नियमों के तहत योग्यता रखने वाले और जेबीटी/डीएड/डीएलएड/बीएड जेबीटी टेट पास करने वाले अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    इन 41 पदों में जनरल वर्ग के 16 पद और जनरल ईडब्ल्यूएस के 8 पद हैं। इनके लिए वर्ष 2010 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। एससी के 7 पदों के लिए वर्ष 2012 तक, एससी आईआरडीपी के 2 पदों के लिए नवीनतम बैच तक, ओबीसी के 2 पदों के लिए वर्ष 2012, ओबीसी आईआरडीपी के एक पद के लिए भी 2012 और एसटी के 5 पदों के लिए नवीनतम बैच तक के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।

    उपनिदेशक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संंबंधित जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईहमीरपुर डॉट ओआरजी डॉट इन और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन एलीमेंटरी एजूकेशन पर उपलब्ध करवा दी गई है।

    पात्र उम्मीदवार वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather