Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल: एक NH सहित 28 सड़कें बंद, कहां कितना न्यूनतम तापमान-जाने

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 6:46 pm

    प्रदेश में 3 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम

    शिमला। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के चलते अब तक एक नेशनल हाईवे सहित 28 रोड बंद हैं। एक नेशनल हाईवे और 27 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी है। नेशनल हाईवे तीन पर वाहनों के पहिए थमे हैं। लाहौल स्पीति में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। 21 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

    हिमाचल: ट्यूशन के लिए दबाव बना रहे थे शिक्षक- कसा शिकंजा

    लाहौल सब डिवीजन में 15, उदयपुर में पांच और स्पीति में एक रोड बंद है। कुल्लू में दो (निरमंड में एक और कुल्लू में एक) सड़कें अवरूद्ध हैं। साथ ही नेशनल हाईवे तीन रोहतांग पास में बंद है। चंबा और कांगड़ा में दो-दो सड़कें बंद हैं। चंबा में सलूणी सब डिवीजन और पांगी में एक-एक, कांगड़ा में धर्मशाला और कांगड़ा में एक-एक सड़क बंद है।

    इसके अलावा लाहौल स्पीति सब डिवीजन और उदयपुर में एक-एक पेयजल योजना प्रभावित है। सड़कों और पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य चला हुआ है।

    हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 7.5, सुंदरनगर में 2.5, भुंतर में 2.1, कल्पा में 1.4, धर्मशाला में 9.2, ऊना में 5.5, नाहन में 12.1, केलांग में -4.5, पालमपुर में 6.5, सोलन में 5.4, मनाली में 1.6, कांगड़ा में 7.8, मंडी में 4.3, बिलासपुर में 9.0, हमीरपुर में 5.5, चंबा में 5.1, डलहौजी में 9.7, जुब्बड़हट्टी में 9.4, कुफरी में 7.9, कुकमसेरी में -4.0, नारकंडा में 6.1, कोटखाई में 3.7, रिकांगपिओ में 3.8, सेयोबाग में 1.5, धौला कुआं में 9.9, पांवटा साहिब में 11.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस है। हिमाचल में अभी 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशान कर सकता है।
    हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित

    मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक खुला है। वहीं, शिंकुला सड़क मार्ग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थानीय 4 इन टू 4 वाहनों के लिए खुला है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/MORNING-PUBLIC-UTILITY-REPORT-ON-DATED-30.11.2022.pdf" title="MORNING PUBLIC UTILITY REPORT ON DATED 30.11.2022"]

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather