Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

हिमाचल: 4 साल में 534.38 लाख रुपए खर्च कर निपटाईं 43,821 शिकायतें

ewn24news choice of himachal 22 Mar,2023 6:55 pm

    विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री ने मुहैया करवाई जानकारी

    शिमला। हिमाचल में चार साल में 534.38 लाख रुपए खर्च कर 43,821 समस्याओं का निपटारा किया गया है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन के सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी है।

    जानकारी दी गई कि 3 जून 2018 से 1 मई 2022 तक कुल 258 जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिन पर 534.38 लाख रुपए की राशि व्यय की गई और इन जन मंचों में कुल 45,726 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43,821 शिकायतों का निपटारा किया गया।

    माता चिंतपूर्णी मंदिर चैत्र नवरात्र मेले, इन पर रहेगी पाबंदी-पढ़ें

    बिलासपुर में 23 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन पर 44 लाख 52 हजार 223 रुपए, चंबा में 23 जनमंच पर 39 लाख 25 हजार 024, हमीरपुर में 23 जनमंच पर 40 लाख 28 हजार 047 रुपए खर्च हुए हैं। कांगड़ा जिला में 25 जनमंच में 57 लाख 49 हजार 536 रुपए, किन्नौर में 12 जनमंच पर 25 लाख 61 हजार 590, कुल्लू में 23 जनमंच पर 44 लाख 28 हजार 709,

    लाहौल स्पीति में 10 जनमंच पर 12 लाख 46 हजार 163, मंडी में 25 जनमंच पर 57 लाख 15 हजार 421, शिमला में 24 जनमंच पर 63 लाख 42 हजार 246, सिरमौर में 23 जनमंच पर 48 लाख 89 हजार 780 रुपए व्यय किए हैं। सोलन में 24 जनमंच पर 55 लाख 75 हजार 632 और ऊना में 23 जनमंच पर 45 लाख 24 हजार 024 रुपए खर्च हुए हैं।
    प्रथम चैत्र नवरात्र : काली बाड़ी मंदिर शिमला में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    बिलासपुर में 6359, चंबा में 5468, हमीरपुर में 2360, कांगड़ा में 4336, किन्नौर में 783, कुल्लू में 2000, लाहौल स्पीति में 1159, मंडी में 2829, शिमला में 3667, सिरमौर में 6274, सोलन में 3845 और ऊना में 4741 शिकायतों का निपटारा किया गया।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather