Breaking News

  • Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 79.8 फीसदी रहा
  • शिमला : जिला आयुष सोसायटी गठित, उपायुक्त को बनाया गया चेयरमैन
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग का परिणाम शत प्रतिशत, प्रधानाचार्य सम्मानित
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड : 10वीं का रिजल्ट आज, इतने बजे होगा घोषित
  • नादौन : सीएम सुक्खू के घर के पास उड़ते दिखे ड्रोन, पठानकोट की तरफ से आने की आशंका
  • हरिपुर : कुएं में तैरती मिली महेवा के बुजुर्ग की देह- 10 मई से था लापता
  • नूरपुर : खेतों में गिरी बिजली की तारें, खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
  • सरकारी नौकरी, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती- 10 तक आवेदन
  • नगरोटा बगवां : दुबई में नौकरी, अशोक लेलैंड कंपनी भरेगी पद-सेराथाना में इंटरव्यू
  • हिमाचल की काशवी ने कर दिया कमाल, 11 साल की उम्र में 10वीं पास-देश की पहली विद्यार्थी

शिमला : छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, 3-4 दिन रुकने का प्लान

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 11:54 pm

    हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में रहा है बड़ा रोल

    शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची। प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। यहां पर वह साल में 3 से 4 बार छुट्टियां बिताने आती हैं। बताया जा रहा है कि वह अगले 3 से 4 दिन शिमला के छराबड़ा में ही रुकेंगी।

    साल 2023 में वह पहली बार छराबड़ा पहुंची हैं। इससे पहले बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी 2 बार छराबड़ा पहुंची थीं। एक बार उनके साथ सोनिया गांधी भी 3 दिन यहीं रुकीं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी कल तक प्रियंका गांधी से मिलने छराबड़ा जा सकते हैं।

    शिमला : HRTC चालक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

    बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल रहा है। उन्होंने बतौर स्टार प्रचारक प्रदेश में सोलन, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर में बड़ी चुनावी रैलियां की थी। उस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे।
    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    सोनिया गांधी बीमार होने की वजह से प्रदेश में चुनाव प्रचार नहीं कर पाईं थी। इसलिए प्रियंका गांधी ने अकेले ही मोर्चा संभालकर रखा और कांग्रेस को सत्ता दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने सोलन के ठोडो ग्राउंड से परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की शुरुआत की थी।

    शिमला : झंझीड़ी में तेंदुए की दहशत, घर के आंगन में घूमता आया नजर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather