Breaking News

  • प्राथमिक शिक्षक संघ का राज्य चुनाव संपन्न, बिलासपुर के रमेश शर्मा बने नए अध्यक्ष
  • एचपीयू यूथ फेस्टिवल में वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी का शानदार प्रदर्शन
  • धर्मशाला : क्लब महिंद्रा में एग्जीक्यूटिव व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 18 को इंटरव्यू
  • देव छांजणु की चेतावनी ... देव स्थलों की पवित्रता का ध्यान नहीं रखा तो होगा विनाश
  • धर्मशाला : मायके गई थी पत्नी, कमरे में मिली पति की देह, पड़ोसियों ने देखा-उड़े होश
  • मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिया झनियार गांव में आगजनी से हुए नुकसान का जायजा
  • शिमला ग्रामीण विकास जनसंगठन होगा विकास से जुड़े मुद्दों का साझा मंच
  • वीर दिवस के रूप में मनाई स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि
  • कांगड़ा : बोलेरो पिकअप से 200 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद-चालक पकड़ा
  • कुठेड़-ज्वाली मार्ग पर ठप निर्माण कार्य बना स्वास्थ्य संकट, धूल के बादलों ने जीना किया मुहाल

शिमला : भाजपा कार्यालय में जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा

ewn24 news choice of himachal 15 Aug,2024 8:48 pm

    प्रदेश और देश वासियों को दी बधाई

    शिमला। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराया। 

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराने के लिए बधाई दी। 

    भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया, इसे आज देश की आवश्यकता बताया है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी है वह उन सभी को नमन करते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास को रास्ता दिखाया है। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राज्य सरकारों और नागरिकों से अपने कर्तव्य के निर्वहन का आह्वान किया है।  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather