Breaking News

  • हिमाचल : पहाड़ों पर ठंड मैदानों में कोहरे की मार, 12 नवंबर तक साफ बना रहेगा मौसम
  • पंजाब के व्यवसायी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया 10 तोले सोने का हार
  • ज्वाली : कृषि मंत्री ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
  • देहरा : सुनेहत से बस्सी रोड 8 दिसंबर तक यातायात के लिए रहेगा बंद
  • देहरा : बधल-बस्सी-नंगल चौक रोड 23 नवंबर तक यातायात के लिए रहेगा बंद
  • HRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, देखें नया लुक
  • बिलासपुर : छुट्टी पर घर आया था CRPF जवान, अचानक उठी पेट दर्द ने ले ली जान
  • धर्मशाला : बद्दी की कंपनी में 50 पदों पर भर्ती, 11 नवंबर को इंटरव्यू
  • हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क एक साल के लिए रहेगी बंद, यातायात डायवर्ट
  • शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूत्ता का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 10:26 pm

    बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, 'दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

    वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

    Breaking - हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

    गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।
    चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

    [embed]
    [/embed]



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather