शाहपुर, द्रमण, छतड़ी और रजोल के फोरलेन विस्थापित दुकानदार न लें टेंशन
ewn24news choice of himachal 11 Mar,2024 12:25 am
विधायक बोले- उचित जगह प बनेगा व्यापारिक संस्थान
शाहपुर। फोरलेन प्रोजेक्ट के चलते शाहपुर, द्रमण, छतड़ी और रजोल से विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था होगी। इसके लिए उचित जगह पर व्यापारिक संस्थान स्थापित किए जाएंगे, ताकि विस्थापित दुकानदारों का जीवन यापन पहले की तरह से चल सके। यह बात रविवार को शाहपुर में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुमत के साथ हिमाचल के सीएम पद पर आसीन हुए हैं तथा सत्ता की बागडोर संभालते ही उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेकर राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी वादे तथा गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है।
सत्ता संभालने के बाद कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दृष्टि से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। इसके साथ ही पहली अप्रैल 2024 से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सामान निधि योजना को लागू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के स्टार्ट अप योजना आरंभ की गई है। आपदा के दौरान भी आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किया। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने 126 बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।