Breaking News

  • वर्धमान टेक्सटाइल्स में मशीन ऑपरेटर और अपरेंटिस एक हजार पदों पर भर्ती
  • आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी : हमीरपुर में इंटरव्यू को आ रही हैवल्स इंडिया
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे पद, 8 अप्रैल को पहुंचें ज्वालामुखी
  • Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हैवेल्स इंडिया भरेगी 250 पद, पालमपुर में इस दिन होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी
  • धर्मशाला में सात अप्रैल को यहां बंद रहेगी बिजली
  • HPRCA : सांख्यिकी सहायक की छंटनी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • दीपकमल चक्कर में धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव-2026 शुरू, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने की अध्यक्षता
  • सिरमौर Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 24 हजार तक सैलरी

सुजानपुर होली मेला: कलाकारों के ऑडिशन की डेट तय, इस दिन होंगे

ewn24news choice of himachal 20 Feb,2023 7:37 pm

    होली उत्सव की सांस्कृतिक उपसमिति की हुई बैठक

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली मेला 5 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सुजानपुर के चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।

    इस संबंध में होली उत्सव की सांस्कृतिक उपसमिति ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपसमिति के अध्यक्ष एवं एडीसी जितेंद्र सांजटा ने सोमवार को अन्य सदस्यों के साथ बैठक करके उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के संबंध में व्यापक चर्चा की।
    शिमला: ATM चोरी कर उड़ाए 2 लाख 40 हजार रुपए-आरोपी की हुई पहचान

    उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय प्रदान करने के साथ-साथ कार्यक्रमों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसलिए लोक कलाकारों की छंटनी के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे। ये ऑडिशन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के साथ ही स्थित बचत भवन के हॉल में होंगे।
    'पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी पहाड़ के नहीं आती काम' बदलनी होगी धारणा

    जितेंद्र सांजटा ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी को प्रदेश के अन्य जिलों के लोक कलाकार अपना ऑडिशन दे सकेंगे।
    एडीसी ने हमीरपुर और अन्य जिलों के लोक कलाकारों से आग्रह किया है कि वे 25 फरवरी तक आवेदन कर दें तथा निर्धारित समय के अनुसार हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन में भाग लें।
    कांगड़ा : रेहन के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की गई जान

    उन्होंने बताया कि 25 फरवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, अन्य अधिकारी एवं उपसमिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather