Breaking News

  • नादौन : सीएम सुक्खू मंझेली और कड़साई में ने बांटी सौगात, सुनीं जनसमस्याएं
  • नाटक में पंजाब, वाद्य यंत्र में हरियाणा और गायन में उत्तराखंड ने मारी बाजी
  • नूरपुर : सेवानिवृत्त होमगार्ड कर्मियों की मांग-एरियर का एकमुश्त भुगतान करे सरकार
  • नए एसपी बोले-नूरपुर में चिट्टे और अवैध खनन पर होगी गहरी चोट, ट्रैफिक की समस्या का होगा हल
  • जोगिंदर नगर : 21 लाख रुपये से 14 परिवारों ने बनाए अपने आशियाने
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 : पात्र महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन होंगे जारी
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : कांगड़ा में 11 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, मंडी में 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • मंडी शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू : ड्राफ्ट अधिसूचना के बाद जारी हुई अंतिम अधिसूचना
  • धर्मशाला : बद्दी की कंपनी में 50 पदों पर भर्ती, 11 नवंबर को इंटरव्यू

नरेश चौहान होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया

ewn24news choice of himachal 13 Dec,2022 10:27 pm

    अभी तक तीन नेताओं को मिला कैबिनेट रैंक

    शिमला। हिमाचल सरकार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया  नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रधान सलाहकार (मीडिया) का एक पद सृजित करने के साथ ही नरेश चौहान की इस पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सुक्खू ने मंत्रियों की नियुक्ति से पहले अभी तक तीन नेताओं को कैबिनेट रैंक दे दिया है। इनमें सुनील शर्मा बिट्टू, गोकुल बुटेल और नरेश चौहान शामिल हैं।

    सुखविंद्र सिंह के करीबी नरेश चौहान उपाध्यक्ष के साथ-साथ मीडिया विभाग का दायित्व देखते रहे हैं। भाजपा सरकार पर नरेश चौहान निरंतर हमलावर रहे हैं। शिमला से मीडिया के जरिए वह अक्सर भाजपा सरकार को घेरते रहे हैं। राज्य के चीफ सेक्रेटरी आरडी धीमान ने इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं।

    वहीं, गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रिंसिपल एडवाइजर (आईटी) नियुक्त किया गया है। गोकुल बुटेल बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भाई पालमपुर से पूर्व विधायक कुंज बिहारी लाल बुटेल के पोते हैं। उनके पिता का नाम दिनेश बुटेल है जो बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भतीजे हैं। गोकुल पालमपुर से जीते कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के भाई हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में गोकुल बुटेल के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग की कमान थी।

    इससे पहले नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-6 निवासी सुनील शर्मा बिट्टू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से घनिष्ठता के चलते सरकार में बड़ा ओहदा मिला है। सुनील को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। सुनील वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। वीरभद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के सदस्य रहे हैं। जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather