Breaking News

  • हिमाचल में गिरा पारा, ये तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • देहरा : गंगोट में जांची लोगों की सेहत, मुफ्त टेस्ट भी किए- दवाइयां भी बांटी
  • श्री चामुंडा नहीं अब धर्मशाला से वृंदावन चलेगी HRTC एसी बस-जानें नई टाइमिंग
  • फतेहपुर : लुठियाल गांव की महिमा भारतीय नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट
  • अल्ट्राटेक सीमेंट इकाई में बघेरी प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
  • जसूर प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा रहे मुख्यातिथि
  • सोलन में चार दिन नहीं आएगा पानी, कारण जानने के लिए पढ़ें खबर
  • नूरपुर : सुल्याली के कछालू में संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया
  • मंडी : ऑरो टेक्सटाइल कंपनी में भरे जाएंगे ये 50 पद, इस दिन इंटरव्यू
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती चर्चा

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रियों के नामों पर करेंगे मंथन, जानिए रेस में कौन आगे

ewn24news choice of himachal 12 Dec,2022 10:59 pm

    शिमला। हिमाचल के नए सीएम और डिप्टी सीएम ने आज पदभार संभाल लिया है इसके बाद अब मंत्रियों के नाम को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक दल की मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी लेने के बाद राज्य सरकार अगले एक-दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।





    उधर, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं। सुक्खू की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों में कई नाम तो लगभग तय हो गए हैं जिनकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
    इसके अलावा वरिष्ठ नेता और पूर्व में सांसद रह चुके चंद्रकुमार भी मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और सिरमौर से हर्षवर्धन सिंह चौहान का नाम तय माना जा रहा है।



    भटियात से कुलदीप पठानिया का नाम भी मंत्री बनने की चर्चाओं में है। जनजातीय समीकरण बिठाते हुए पार्टी लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर को मंत्री बनने का मौका दे सकती है। सोलन से वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है वहीं, धर्मपुर से चंद्रशेखर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।


    जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह के बीच फंसा हुआ है। वहीं, कांगड़ा जिला में आशीष बुटेल और रघुवीर सिंह बाली में से किसी एक के नाम पर मुहर लगनी है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather