Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट
ewn24news choice of himachal 02 Feb,2024 11:10 pm
826 अभ्यर्थी सफल घोषित
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी कंडक्टर की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 826 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब सफल अभयर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल आयोग जल्द जारी करेगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HRTC कंडक्टर के 360 पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 4 अप्रैल 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की थी।
इसके बाद शुक्रवार को HRTC कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।