Breaking News

  • सिविल अस्पताल बरठीं की सुधारो हालत, 1937 में राजा आनंद चंद ने किया था स्थापित
  • हिमाचल के सवाते खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल
  • नूरपुर एसडीएम ऑफिस के पास तालाब की हालात खराब, मछलियों ने तोड़ा दम-आ रही बदबू
  • खाबल-रोहड़ू मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
  • औट टनल में बड़ा हादसा : HRTC बस व ट्रक में जोरदार टक्कर-6 लोग जख्मी
  • हिमाचल में पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश और बर्फबारी, आगे कैसा रहेगा मौसम-जानें
  • बिलासपुर हादसा : 16 लोगों ने गंवाई जान, मृतकों व घायलों के नाम की लिस्ट जारी
  • झंडूता हादसा : देर रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, प्रभावित परिवारों से मिले
  • नूरपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र चोरी का आरोप
  • मंगलवार को बड़ा अमंगल : बिलासपुर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त-15 लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल: 10वीं और 12वीं के 90 सेंटर होंगे सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 12:23 am

    अधीक्षक/उपाधीक्षक के रूप में केवल महिला स्टाफ होगा तैनात

     

    धर्मशाला। हिमाचल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 90 परीक्षा केंद्र देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाजसेवी श्रीमति सावित्रीबाई फुले के नाम से होंगे। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उक्त केंद्रों को सावित्रीबाई फुले महिला परीक्षा केंद्र के नाम से अलंकृत करने का निर्णय लिया है। इन परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक/उपाधीक्षक के रूप में केवल महिला प्रवक्ता/अध्यापक को ही नियुक्त किया गया है।
    शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

    कौन थी सावित्रीबाई फुले

    भारत की प्रथम शिक्षिका और महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में एक दलित परिवार में 3 जनवरी, 1831 में हुआ था। 1840 में मात्र 9 साल की उम्र में इनका विवाह ज्योतिबा फुले से हुआ। सावित्रीबाई पढ़ी लिखी नहीं थीं, शादी के बाद उनके पति ने उन्हें पढ़ने में मदद की। बाद में सावित्रीबाई फुले ने दलित समाज की ही नहीं बल्कि देश की प्रथम शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त किया।

    उस समय लड़कियों की दशा अत्यंत दयनीय थी और उन्हें पढ़ने लिखने की अनुमति तक नहीं थी। इस रीति को तोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले ने 1848 में लड़कियों के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। यह भारत में छात्राओं के लिए खुलने वाला पहला विद्यालय था। सावित्रीबाई फुले स्वयं विद्यालय में लड़कियों को पढ़ाने के लिए जाती थीं, लेकिन यह सब इतना आसान न था। उन्हें लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की गालियां ही नहीं बल्कि पत्थरों की मार भी झेली। इस सब के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
    कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/02/Noti.S.B.15.02.2023.pdf"][


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather