Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

हमीरपुर : बिझड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद- करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 12 Sep,2024 3:41 am

    सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में लिए जाएंगे साक्षात्कार


    बिझड़ी। हमीरपुर बाल विकास परियोजना बिझड़ी के अंतर्गत 27 आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े 27 पदों को भरा जा रहा है। इसके पात्र महिलाओं से 30 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय बिझड़ी में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और सहायिका के 21 पद शामिल हैं।

    सीडीपीओ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र करमाकड़, आंगनबाड़ी केंद्र महारल, आंगनबाड़ी केंद्र वढ़नी, आंगनबाड़ी केंद्र मंझेड़, आंगनबाड़ी केंद्र दलचेहड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र वुढ़ान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
     
    इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र पलेहड़ा, लोहारड़ा, उसनाड़ कलां, जमली-2, समैला मोड़, सरयाणा, जजरी, कड़साई-1, पपलोहल, कसवाड़, वघेड़, कोटलू, मतकर, नेरी, टंगोल, नेरी-1, मथोल, घंघोट कलां, सूदर, हारमा और आंगनबाड़ी केंद्र सोहारी-1 में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
     
    आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

    अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी।
     
    इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन अपने पूर्ण विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करके 30 सितंबर को सायं 5 बजे तक सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में जमा करवा सकती हैं। उम्मीदवारों के साक्षात्कार 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में आरंभ होंगे। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

    साक्षात्कार में स्नातक उम्मीदवार को 2 और स्नातकोत्तर या इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक मिलेगा। आंगनबाड़ी सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका, शिशु पालक या सिलाई अध्यापिका के रूप में कार्य कर चुकी महिला को भी अधिकतम 3 अंक मिल सकते हैं। एससी, एसटी, केवल दो लड़कियों वाले परिवार, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग उम्मीदवार के लिए भी अधिकतम 2-2 अंक मिलेंगे। लेकिन, आवेदक के पास इनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण पत्र होने चाहिए। साक्षात्कार के 3 अंक रखे गए हैं।


    नियुक्ति के संबंध में असहमति की स्थिति में अभ्यर्थी 45 दिन के भीतर उपायुक्त हमीरपुर के न्यायालय में अपील कर सकती हैं, जोकि प्रथम एवं एकमात्र अपीलीय अधिकारी होंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather