Breaking News

  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती

नूरपुर : अचानक बढ़ गया पानी, खड्ड के बीच फंसे दो युवक-NDRF ने किया रेस्क्यू

ewn24news choice of himachal 24 Aug,2023 12:20 am

    फोरलेन के कार्य के लिए  जसूर जा रहे थे

     

    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर के समीप जसूर में जब्बर खड्ड में अचानक पानी का बहाव तेज होने से दो युवक पानी में फंस गए। ये दो युवक फोरलेन के कार्य के लिए सुबह करीब 9 बजे जसूर जा रहे थे, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने के चलते अचानक खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया व दोनों व्यक्ति खड्ड के बीचो-बीच फंस गए।
    मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवकों की खड्ड में फंसे होने की सूचना नूरपुर प्रशासन को दी।

    नूरपुर प्रशासन व एनडीआरएफ के जवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व युवकों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान पर खेलते हुए युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। क्षेत्र में नूरपुर प्रशासन व एनडीआरएफ के जवानों की खूब प्रशंसा की जा रही है।




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather