तपती गर्मी में होगा आरामदायक सफर, हरियाणा रोडवेज की AC बसें दौड़ने को तैयार
ewn24 news choice of himachal 18 Jun,2023 11:40 am
इंदौर। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने के चाह्वानों के लिए अच्छी खबर है। प्रचंड गर्मी में यात्री हरियाणा रोडवेज की नई एसी बसों में सस्ता और सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
हरियाणा रोडवेज की नई एसी बसें तैयार हो चुकी हैं। हरियाणा रोडवेज की नई HVAC बसें Eicher के इंदौर स्थित प्लांट से शनिवार को गुड़गांव के लिए रवाना हुईं।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा सभी बसों का एक बार फिर निरीक्षण किया गया, जिससे वह संतुष्ट नजर आए जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बसों को HREC गुड़गांव रवाना किया गया।
HREC से बसें विभिन्न डिपो में आवंटित की जाएंगी। ऐसी उम्मीद है कि जून के आखिरी हफ्ते तक बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। यह जानकारी हरियाणा रोडवेज ने फोटो सहित अपने फेसबुक पेज पर दी है।