Breaking News

  • वर्धमान टेक्सटाइल्स में मशीन ऑपरेटर और अपरेंटिस एक हजार पदों पर भर्ती
  • आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी : हमीरपुर में इंटरव्यू को आ रही हैवल्स इंडिया
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे पद, 8 अप्रैल को पहुंचें ज्वालामुखी
  • Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हैवेल्स इंडिया भरेगी 250 पद, पालमपुर में इस दिन होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी
  • धर्मशाला में सात अप्रैल को यहां बंद रहेगी बिजली
  • HPRCA : सांख्यिकी सहायक की छंटनी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • दीपकमल चक्कर में धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव-2026 शुरू, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने की अध्यक्षता
  • सिरमौर Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 24 हजार तक सैलरी

जवाहर नवोदय विद्यालय : छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ये है आवेदन की लास्ट डेट

ewn24 news choice of himachal 23 Jul,2024 1:04 am

     18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी लिखित परीक्षा


    हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। 


    इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।

    विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। 

    उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। 

    यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वे मोबाइल नंबर 82194-82550 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं।

    इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस को जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। 

    प्राचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather