Breaking News

  • HPBOSE : 12वीं अनुपूरक परीक्षा का परिणाम जारी, 1931 छात्र हुए पास-यहां देखें रिजल्ट
  • 10वीं पास या फेल युवाओं के लिए रोजगार का मौका : नौकरी चाहिए तो पहुंचें ऊना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : जानें किसको मिली 5 साल की आयु सीमा छूट, आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथियां घोषित, 8 सितंबर से होंगी शुरू
  • हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को पिलाना होगा सिर्फ RO और उबला हुआ पानी, कड़े निर्देश जारी
  • अढ़ाई साल में हिमाचल में सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश प्रवास पर 21 करोड़ से अधिक खर्च
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स को रेगुलर करने का नहीं प्रावधान, बढ़ सकती है सेवा अवधि
  • माता श्री बगलामुखी मंदिर में देवेन गिरी चेला नियुक्त, पांच गुरुओं का मिला आशीर्वाद
  • हिमाचल वन विभाग और आईएसबी के भारती इंस्टीट्यूट के बीच समझौता, सीएम सुक्खू भी रहे मौजूद
  • हिमाचल में बेचा नकली और मिलावटी पनीर तो खैर नहीं, होटल और ढाबों के लिए सख्त निर्देश जारी

हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथियां घोषित, 8 सितंबर से होंगी शुरू

ewn24 news choice of himachal 21 Aug,2026 5:29 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग ने विषयवार तिथियां घोषित की हैं। इससे पहले आयोग ने 17 अगस्त को अस्थाई शेड्यूल जारी किया था।

    परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगी और 18 अक्टूबर 2026 तक चलेंगी। पहली परीक्षा फिजिक्स की होगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने दी है।

    विषयवार परीक्षा तिथियों का पूरा विवरण


    अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा तिथियों को निम्नलिखित तीन चरणों में निर्धारित किया गया है:


    सितंबर (प्रथम चरण):

    8 सितंबर 2026: फिजिक्स

    10 सितंबर 2026: जूलोजी

    14 सितंबर 2026: सोशियोलॉजी

    16 सितंबर 2026: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

    18 सितंबर 2026: ज्योग्राफी

    20 सितंबर 2026: मैथमेटिक्स


    सितंबर-अक्टूबर (द्वितीय चरण):

    23 सितंबर 2026: साइकोलॉजी

    28 सितंबर 2026: फिलॉसफी

    30 सितंबर 2026: इकोनॉमिक्स

    4 अक्टूबर 2026: हिंदी

    7 अक्टूबर 2026: फिजिकल एजुकेशन


    अक्टूबर (अंतिम चरण):

    11 अक्टूबर 2026: हिस्ट्री

    18 अक्टूबर 2026: इंग्लिश


    संबंधित सभी अभ्यर्थी परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी और अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या आयोग के टेलीफोन नंबर 0177-2623786 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather